
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर गुरूवार को आयोजित चयन समिति की हाई लेवल बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में कई नाम सुझाये गये, जिसमें से दो नामों पर जल्द मुहर लगेगी और चुनाव आयुक्तों के नाम का ऐलान किया जायेगा।
जानकारी के मुताबिक सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार के नाम प्रमुख रूप से चुनाव आयुक्त की रेस में सबसे आगे बताये जा रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारबैठक में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत विपक्ष की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ अधीर रंजन चौधरी भी शामिल रहे।
बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार जिसको चाहेगी वही चुनाव आयुक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी में सरकार के पास पूरा बहुमत है।
चौधरी ने कहा कि वे चुनाव आयुक्त के चयन प्रक्रिया से सहमत नहीं है।
Published : 14 March 2024, 1:32 PM IST
Topics : Appointment Election Commissioner high level meeting PM Modi चुनाव आयुक्त नियुक्ति पीएम मोदी हाई लेवल बैठक