
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के उपायुक्त को कांटाटोली बस स्टैंड में फंसे सैकड़ों श्रमिकों को उनके गंतव्य तक जाने में मदद करने का निर्देश दिया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि राजधानी रांची के कांटाटोली बस स्टैंड में सैकड़ों मजदूर फंसे हुए हैं। पैसों के अभाव में वे घर नहीं जा पा रहे हैं । निजी टैक्सी वाले अधिक किराये की मांग श्रमिकों से कर रहें हैं ।
प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री ने इन श्रमिकों की मदद का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।(भाषाः)
Published : 21 May 2020, 12:38 PM IST
Topics : Jharkhand Ranchi झारखंड मुख्यमंत्री रांची हेमन्त सोरेन