UP: फिरोजाबाद के स्कूल में मिड डे मील खाने से बिगड़ी 45 बच्चों की तबीयत, मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने से करीब 45 बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों की तबीयत खराब होने से अफरा-तफरी मच गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 December 2022, 3:46 PM IST
google-preferred

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज के प्राथमिक विद्यालय किसरांव में मिड डे मील खाने से करीब 45 बच्चों की हालत बिगड़ गई। मामला शनिवार शाम का है, लेकिन घटना के बाद से बच्चों के परिजन अब भी परेशान हैं। घटना के बाद सभी बच्चों के शनिवार शाम को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां तब कुछ की तबीयत तब गंभीर बतायी जा रही थी लेकिन अब सभी खतरे के बाहर है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। 

सिरसागंज के प्राथमिक विद्यालय किसरांव में मीड मील खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना पर परेशान परिजन स्कूल पहुंचे, जिसके बाद सभी बच्चों के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

एसडीएम सिरसागंज मनोज कुमार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। कुछ बच्चों को कल तत्काल डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। बच्चों की तबीयत कैसे बिगड़ी इसकी जांच चल रही है, लेकिन डॉक्टर फ़ूड पॉइज़निंग की संभावना जाता रहे हैं।

बीएसए फिरोजाबाद अंजली अग्रवाल भी मौके पर पहुंची। उन्होंने मिड डे मील में जो खाना दिया गया था, उसकी जांच के आदेश दिए है। अंजलि अग्रवाल ने कहा कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं और खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पता चलेगा कि किस वजह से सभी की तबीयत ख़राब हुई। 

Published : 
  • 11 December 2022, 3:46 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement