स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बनेंगे WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष, इस दिन लेंगे शपथ

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन जल्द ही वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्लूएचओ) कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने वाले हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 May 2020, 1:18 PM IST

नई दिल्लीः विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) में भारत का कद बढ़ने जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के 34 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव बोर्ड के अगले चेयमैन बनने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के इन राज्यों में कोरोना के सर्वाधिक मामले 

अधिकारियों ने बताया कि हर्षवर्धन 22 मई को पदभार संभाल सकते हैं और वह जापान के डॉ. हिरोकी नकतानी की जगह लेंगे।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में कोरोना से अब तक हजारों हुए संक्रमित, जानें क्या है ताजा हालात

डब्लूएचओ के मुताबिक, भारत में कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हर्षवर्धन अपना कार्यभार 22 मई को संभाल सकते हैं। वह जापान के डॉक्टर हिरोकी नकाटनी की जगह बोर्ड के अध्यक्ष बनेंगे।

Published : 
  • 20 May 2020, 1:18 PM IST