Jharkhand: बढ़ेत पंचायत के मुखिया की सरेआम गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

झारखंड के दुमका जिले में शनिवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने 65 वर्षीय एक पंचायत मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Updated : 16 April 2023, 8:44 AM IST
google-preferred

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में शनिवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने 65 वर्षीय एक पंचायत मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जरमुंडी के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शिवेंद्र ने बताया कि सरैयाहाट थाना क्षेत्र के हंसडीहा इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बढ़ेत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू पर गोली चला दी।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना के समय वह घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मुर्मू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले जाया गया, जहां एक चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि हत्या की जांच शुरू कर दी गई है और हत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंसडीहा हाई स्कूल के पास सड़क जाम कर दी।

Published : 
  • 16 April 2023, 8:44 AM IST

Related News

No related posts found.