हिंदी
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में अपनी लिव-इन पार्टनर की 12 वर्षीय बेटी से एक साल तक बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 37 वर्षीय आरोपी शहर के वाठोडा इलाके का निवासी है।
नागपुर में हुडकेश्वर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी अक्टूबर 2022 से अपनी 32 वर्षीय लिव-इन पार्टनर और पहली शादी से उसकी बेटी के साथ रह रहा था। जब भी उसकी मां काम के लिए बाहर जाती थी, वह नाबालिग का यौन उत्पीड़न करता था।’’
उन्होंने कहा कि आरोपी पिछले एक साल से अपराध में शामिल था और पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था, जिसके कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। हालांकि, लड़की ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और हाल में अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है।
Published : 23 January 2023, 9:38 AM IST
No related posts found.