Site icon Hindi Dynamite News

HBD Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों के फैन हैं Akhilesh Yadav, देखिए कैसे की तारीफ

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों को पसंद करते हैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
HBD Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों के फैन हैं Akhilesh Yadav, देखिए कैसे की तारीफ

लखनऊ: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने शनिवार को लखनऊ में अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनको जन्मदिन की बधाई और साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, लोकप्रिय कलाकार खेसारी लाल यादव जी के जन्मदिन पर बधाई और उनके गीत-संगीत और अभिनय की नई ऊंचाइयों के लिए शुभकामनाएँ! कला लोगों को जोड़ती है और समाज में सौहार्द का ख़ुशनुमा माहौल बनाती है। सच्ची कला सकारात्मक होती है, इसीलिए कलाकारों का साथ हम सबमें हमेशा नई आशा का संचार करता है।

अखिलेश यादव ने की खेसारी के गानों की तारीफ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खेलारी लाल यादव के गानों की तारीफ करते की और कहा कि इतने बिलियन व्यूज के गाने भोजपुरी के शायद ही हम लोगों ने सुने होंगे जितने लोकप्रिय गाने आपके हैं। गाने में जमीन की अपनी क्रेडिबिलिटी होती है और उसी की वजह से वो लोकप्रिय होते हैं।

ये कहना गलत नहीं होगा कि इस समय खेसारी लाल यादव और अखिलेश यादव की नज़दीकियां बढ़ती जा रही है। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा जा रहा है। जिसकी वजह से राजनीतिक गलियारों में चर्चा होती रहती है।

39 साल के हुए खेसारी

भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव 15 मार्च को 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के छपरा जिले में हुआ था। खेसारी भोजपुरी सिंगर हैं और एक भारतीय अभिनेता , गायक, नर्तक और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे हैं।

Exit mobile version