हिंदी
नयी दिल्ली: लोकसभा ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले हाटी समुदाय के करीब एक लाख 60 हजार लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने वाले संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022 आज पारित कर किया।
केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा विधेयक पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देने के बाद सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। यह विधेयक संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश 1950 में संशोधन करने वाला है।
अर्जुन मुंडा ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार सभी राज्य सरकारों से यह सुनिश्चित करने के लिए बात करेगी कि बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं के लिए आदिवासियों की भूमि का अधिग्रहण नहीं हो। (वार्ता)
Published : 16 December 2022, 7:19 PM IST
Topics : अनुसूचित जनजाति अर्जुन मुंडा केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दर्जा नयी दिल्ली हाटी समुदाय हिमाचल प्रदेश
No related posts found.