हिंदी
नई दिल्ली: भारत के स्टार क्रिकेटर शमी हाल में ही कार दुर्घटना में घायल हो गये थे। जिसके बाद उनकी पत्नी हसीन जहां उनसे मिलने को लेकर काफी ज्यादा परेशान नज़र आ रही है। हाल में ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो शमी से मिलना चाहती हैं।
मीडिया से बात करते हुए हसीन ने कहा कि मेरी लड़ाई शमी के उस काम है, जो उन्होंने मेरे साथ किया है। मैं उन्हें घायल अवस्था में नहीं देख सकती हूँ। वो भले ही मुझे अब पत्नी के रूप में नहीं देखना चाहते, लेकिन मैं आज भी उनसे प्यार करती हूँ। मैं अल्लाह से दुआ करूंगी कि जो जल्द से जल्द ठीक हो जाए।
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं शमी से लगातार संपर्क में आने की कोशिश कर रहीं हूँ, लेकिन वो मेरा फ़ोन नहीं उठा रहें हैं। यहाँ तक की उनके परिवार वाले भी मुझे नहीं बता रहें है कि वो कहां हैं? मैं इस वजह से बहुत परेशान हूँ।
Published : 27 March 2018, 12:34 PM IST
Topics : घायल दिल्ली देहरादून मोहम्मद शमी सड़क दुर्घटना हसीन जहां
No related posts found.