हिंदी
नई दिल्ली: पूर्व वित्त सचिव हसमुख अधिया को गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय का चांसलर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अधिया को चांसलर बनाये जाने को मंजूरी दे दी।

हसमुख अधिया 1981 बैच के गुजरात काडर के आईएएस हैं। मोदी सरकार में वह राजस्व सचिव रहे और फिर उन्हें वित्त मंत्रालय का वित्त सचिव बनाया गया।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस महीने की शुरूआत में इस पद के लिए अधिया के नाम का प्रस्ताव दिया था।
Published : 9 March 2019, 11:33 AM IST
Topics : गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय चांसलर नियुक्त पूर्व वित्त सचिव राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हसमुख अधिया
No related posts found.