हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खूब ग्लैमर का तड़का भी देखने को मिल रहा है। हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी जब आज मंगलवार को एक महिला भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में उतरी को खूब भीड़ उमड़ पड़ी। उनके रोड़ शो में भी ग्लैमर का पूरा तड़का देखने को मिला। उन्होंने जमकर डांस भी किया और लोगों से वोट की अपील की।
दरअसल, हाथरस से भाजपा के टिकट पर चुनाव में उतरी ऋतु उपाध्याय के समर्थन में हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी ने रोड शो और चुनाव-प्रचार किया। इस दौरान सपना चौधरी ने डांस करके लोगों से ऋतु उपाध्याय को वोट देने की अपील की।
सपना चौधरी ने गाना गाकर लोगों का उत्साह वर्धन किया। सपना चौधरी इस वार्ड के भाजपा नेताओं संग प्रचार में शामिल हुई। सपना चौधरी को देखने के लिये प्रत्याशी के रोड शौ में खूब भीड़ भी उमड़ पड़ी।
ऋतु उपाध्याय पूर्व विधायक व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी हैं। मजेदार बात यह है कि ऋतु उपाध्याय बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता की पत्नी सीमा उपाध्याय के सामने वार्ड नम्बर 14 से खड़ी हैं। दोनों का रिश्ता देवरानी और जैठानी का है।
Published : 13 April 2021, 6:36 PM IST
No related posts found.