हिंदी
जींद: हरियाणा के जींद में बड़ौदा गांव के पास जींद-नरवाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी।
उसने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान बड़ौदा गांव के नरेश के रूप में हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के अनुसार बड़ौदा गांव के महताब ने बताया कि उसका चचेरा भाई नरेश अपने पड़ोसी अनिल के साथ मोटरसाइकिल से उचाना मंडी में स्प्रे लेने के लिए जा रहा था तथा काटन मिल के पास उसकी मोटरसाइकिल में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
पुलिस के मुताबिक नरेश को एंबुलेंस की सहायता से नरवाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके अनुसार शनिवार को नरेश का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
उचाना थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Published : 23 December 2023, 7:13 PM IST
No related posts found.