हिंदी
गुरुग्राम: शहर के पटौदी इलाके में तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल चुंगी संख्या चार के पास राशिद ऑटो वर्क्स के बाहर खड़ी थीं। उस वक्त कारीगर दुकान के अंदर सो रहा था।
पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई और कारीगर को बचाया।
पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में भड़की हिंसा गुरुग्राम तक फैल गई जिसमें होम गार्ड के दो जवान और एक मौलवी समेत छह लोगों की जान चली गई। सोमवार से पटौदी इलाके में भी आगजनी की छिटपुट घटनाओं की खबरें आई हैं।
पटौदी पुलिस थाने के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Published : 4 August 2023, 12:19 PM IST
Topics : आग गुरुग्राम पटौदी पुलिस मोटरसाइकिल हरियाणा हिंसा
No related posts found.