हिंदी
यमुनानगर: हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवर पाल को चक्कर आने की शिकायत के बाद रविवार को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।
सूत्रों ने बताया कि जगाधरी से विधायक 63 वर्षीय पाल यहां जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और अचानक उन्हें चक्कर आया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें अधिक थकान की वजह से चक्कर आया हो और उनकी सभी जरूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट सामान्य रहने पर मंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फोन कर पाल के सेहत की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि मंत्री अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है।
Published : 10 December 2023, 6:19 PM IST
Topics : dizziness Education Minister Hariyana Kanwar Pal अस्पताल कंवर पाल चक्कर शिकायत शिक्षा मंत्री हरियाणा
No related posts found.