हिंदी
जींद: हरियाणा के जींद में एक महिला का कथित रूप से यौन शोषण करने को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उचाना थानाक्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की है कि पिछले साल मार्च माह में कृष्ण नामक एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने तब से उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया तथा जब भी वह विरोध करती तो वह उसे जातिसूचक गालियां देता और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देता।
महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर कृष्ण के खिलाफ यौन शोषण करने तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियमके तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published : 19 December 2023, 9:05 PM IST
No related posts found.