हिंदी
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में एक खेत से एक युवक का जला शव बरामद किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि खेत का मालिक जब मौके पर पहुंचा तो शव देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी ।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है ।
उन्होंने आशंका जताई कि युवक की हत्या करने के बाद यहां लाकर खुर्द-बुर्द करने के उद्देश्य से ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है ।
Published : 9 October 2023, 12:55 PM IST
No related posts found.