हिंदी
जींद: हरियाणा में जींद के नरवाना में बस अड्डे के पास एक गाड़ी की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार नरवाना के प्रेम नगर निवासी अमनदीप ने पुलिस से शिकायत की कि उसका चचेरा भाई दलबीर प्राइवेट बैंक में कलेक्शन का काम करता था और शनिवार को दलबीर बैंक से ड्यूटी करने के बाद अपने घर जा रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह स्वयं पीछे-पीछे दूसरी मोटरसाइकिल से आ रहा था।
पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे नरवाना पुराना बस अड्डा चौक के खनौरी पंजाब की तरफ से एक गाड़ी आई और उसने दलबीर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार दलबीर को नरवाना सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना नरवाना पुलिस ने अमनदीप की शिकायत पर टक्कर मारने वाले वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published : 31 July 2023, 10:45 AM IST
No related posts found.