हिंदी
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक वाहन के टक्कर मारने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात सूरजकुंड मार्ग पर हुई। मृतकों की पहचान शिवराम (65) और उनकी पत्नी सुदामा (60) के रूप में हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूरजकुंड थाना में तैनात हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी पति-पत्नी इन दिनों सूरजकुंड मार्ग के पास झुग्गी-बस्ती में रहते थे और मजदूरी करते थे।
कुमार ने बताया कि रविवार रात जब वे घर लौट रहे थे तभी सूरजकुंड मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि सुदामा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शिवराम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Published : 13 November 2023, 6:37 PM IST
No related posts found.