हरतालिका तीज आज, इस मुहूर्त और व‍िध‍ि से करें पूजा

देशभर में आज हरतालिका तीज का धूमधाम से त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि..

Updated : 12 September 2018, 10:01 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस व्रत को कई इलाकों में तीजा भी कहते हैं। देशभर में आज हरतालिका तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

सुहागिन महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। हरतालिका के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। प्रत्येक पहर में भगवान शंकर का पूजन और आरती होती है। वहीं अविवाहित लड़कियां भीअच्छे वर की कामना के लिए भी इस व्रत को रखती है।

 

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि क्या है। तीज का शुभ मूहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 8 बजे तक रहेगा। वहीं, जो महिलाएं शाम को हरतालिका तीज का पूजन करती हैं वह शाम 7 से 8 बजे के बीच पूजन कर सकती हैं। 

व्रत कथा 

पुराण के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने इस व्रत को रखा था, इसलिए इस व्रत का महत्व है। पार्वती जी के तप और आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। व्रत को रखने वाली महिलाएं और युवतियां सुबह उठकर स्नान आदि करके भगवान शिव की पूजा करती है। 

Published : 
  • 12 September 2018, 10:01 AM IST

Related News

No related posts found.