झारखंड उपचुनाव: डुमरी सीट पर झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी आगे

झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार बेबी देवी अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की यशोदा देवी से 1,341 मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 8 September 2023, 11:43 AM IST
google-preferred

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार बेबी देवी अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की यशोदा देवी से 1,341 मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उन्होंने बताया कि मतगणना के दो चरणों के बाद झामुमो उम्मीदवार को 7,314 मत प्राप्त हुए हैं जबकि आजसू की उम्मीदवार को 5,973 वोट मिले हैं। झामुमो, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा है वहीं आजसू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल है।

गिरिडीह के उपायुक्त सह जिला चुनाव अधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

करीब 10 मिनट की देरी की खबरों पर उन्होंने कहा कि डाक मत पत्र की गणना आठ बजे शुरू हो गई थी।

उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था। कुल 2.98 लाख मतदाताओं में से 64.84 फीसदी ने मतदान किया था।

डुमरी से झामुमो के विधायक और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। महतो वर्ष 2004 से राज्य विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

झामुमो ने महतो की पत्नी बेबी देवी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है, जबकि आजसू से यशोदा देवी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रही हैं।

 

Published : 
  • 8 September 2023, 11:43 AM IST

Related News

No related posts found.