हरदोई: नगर पंचायत कुरसठ के वार्डों गहरायी पानी की समस्या, जनता में भारी आक्रोश

नगर पंचायत कुरसठ की जनता पानी की भारी किल्लत से जूझ रही है। क्षेत्र में पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के लिये आगे नहीं आ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोष गहराता जा रहा है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 July 2018, 5:15 PM IST

हरदोई: पानी की आपूर्ति को लेकर सरकार के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। नगर पंचायत कुरसठ के समस्त वार्डों की गलियों में पानी की सप्लाई बाधित रहने से जनता को भारी परेशानियां जोलनी पड़ रही है। यहां टंकी की सप्लाई तो दूर, कनेक्शन लेने के लिये पाइप लाइन तक नहीं डाली गई है। इंडिया मार्का हैंडपंप भी वाटर लेवल दूर होने के कारण उनसे भी पानी नहीं आ रहा है।

पूरे क्षेत्र में दस-बीस नलों से ही पानी आता है जबकि इसकी अपेक्षा यहां बहुत बड़ी आबादी है। आजाद नगर वार्ड में लगा इंडिया मार्का नल महीनों से खराब चल रहा है, जिस कारण और भी परेशानी बढ़ गयी है। इसी तरह कई अन्य भी क्षेत्र में खराब चल रहे हैं।

राजेन्द्र नगर में सपा नगर अध्यक्ष के मकान के पास कुआं पर लगा नल भी खराब है, सुभाष नगर के पास पानी टंकी तिराहे पर लगे दोनों इंडिया मार्का नल महीनों से खराब है। जिम्मेदार लोग समस्या को नजर अंदाज कर रहे है। शिकायतों को सुनने वाला क्षेत्र में कोई नहीं है, जिस कारण लोगों में भारी रोष है।
 

Published : 
  • 20 July 2018, 5:15 PM IST