हिंदी
कानपुर: पांच दिनों के दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस की पूजा के साथ आज से शुरू हो गई है। इस बार दो दिन की धनतेरस का योग बन रहा है। ऐसे में कई लोगों को कंफ्यूजन है कि आखिर धनतेरस के अमृत फलदायी त्रिपुष्कर का महायोग किस दिन है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में आपको धनतेरस से जुड़े सभी कंफ्यूजन जवाब और धनतेरस पूजा का सही मुहूर्त बताने वाले है।
धन त्रयोदशी तिथि
इस बार दो दिन की धनतेरस का योग बन रहा है। लेकिन पूजन का समय पहले दिन ही है।
धन त्रयोदशी तिथि की शुरूआत 22 अक्टूबर को शाम 4:33 से हो रही है और 23 अक्टूबर को शाम 5.04 बजे तक रहेगी। यही वो समय है जिसमे इस साल का अमृत फलदायी त्रिपुष्कर महायोग बन रहा है। इन दिन खरीददारी करने से घर परिवार में सुख-समृद्धि और धन की कभी कमी नहीं होती।
धनतेरस पूजा का सही मुहूर्त
पूजन का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर शाम 7:03 बजे से लेकर 8:59 बजे के बीच है। यह मुहूर्त धन लक्ष्मी पूजन के लिए शुभकारी होगा। उन्होंने बताया कि शुभ-लाभ की कामना से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस पर लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना शुभकारी रहेगा।
Published : 22 October 2022, 12:06 PM IST
Topics : Dhanteras 2022 Tripushkar Mahayoga Worship अमृत फलदायी त्रिपुष्कर त्रिपुष्कर धनतेरस पूजा महायोग मुहूर्त
No related posts found.