Happy Birthday Ratan Tata: अरबपति रतन टाटा के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

डीएन ब्यूरो

भारत के सफल बिजनेसमेन रतन टाटा का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिए उनसे जुड़ी खास बातें। पूरी खबर।

रतन टाटा

28 दिसंबर, 1937 में गुजरात के सूरत में जन्में देश के सबसे सफल उद्योगपतियों में शामिल रतन टाटा का आज जन्मदिन है। वे 83 साल के हो चुके हैं। इस अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें।

रतन टाटा का जन्म गुजरात में हुआ

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को गुजरात के सूरत में हुआ था। रतन टाटा के पिता का नाम नवल टाटा और मां का नाम सूनी टाटा था।

साल 1962 में टाटा समूह से जुड़े रतन टाटा

रतन टाटा साल 1962 में टाटा समूह से जुड़े। कई कंपनियों में काम करने के बाद 1971 में टाटा को नेशनल रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड का डायरेक्टर-इन-चार्ज नियुक्त किया गया था।

रतन टाटा

मुंबई में पढ़ाई पूरी करने के बाद टाटा ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर बीएस और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम किया।

रतन टाटा पद्म भूषण, पद्म विभूषण से भी सम्मानित

रतन टाटा को उनके व्यवसायी में दिए गए योगदान के लिए पद्म भूषण, पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

रतन टाटा

रतन टाटा से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि वह महज 21 साल की उम्र में ही टाटा समूह के चेयरमैन बन गए थे। उन्होंने इस समूह को काफी ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया।

रतन टाटा की कास बातें

रतन टाटा ऐसे पहले भारतीय हैं, जिन्होंने एफ-16 फैल्कन उड़ाया था। उन्होंने 2007 में बेंगलुरू एयरशो के दौरान इसे उड़ाया था।








संबंधित समाचार