Gyanvapi mosque survey: ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे टीम से हटाए गए आरपी सिंह, जानिये क्या है आरोप

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आज तीसरा और आखिरी दिन था। तीसरे दिन सर्वे टीम से आरपी सिंह को हटा दिया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 May 2022, 11:44 AM IST

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद के तीसरे और अंतिम दिन का सर्वे भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा हो गया है। लेकिन तीसरे दिन सर्वे टीम के सदस्य आरपी सिंह को सर्वे से हटा दिया गया। मतलब वह अब सर्वे टीम के सदस्य नहीं रहे। उन पर सर्वे से संबंधित सूचनाओं को लीक करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। 

बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे और वीडियोग्रॉफी की गोपनीयता को लेकर कोर्ट ने सख्त हिदायतें दी हैं। इश बीच सर्वे टीम के सदस्य रहे आरपी सिंह पर कोर्ट हिदायतों का पलन न करने और सर्वे की गोपनीयता को लीक करने के आरोप लगे है, जिसके बाद उन्हें सर्वे टीम से हटा दिया गया।

मस्जिद में तीसरे दिन के सर्वे के लिये टीम के साथ पहुंचे आरपी सिंह को आज अंदर नहीं घुसने दिया गया और उन्हें सर्वे टीम से हटाने के फैसला सुना दिया गया। मस्जिद के आसपास तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 

तीसरे दिन का सर्वे आज पूरा हो गया है। सर्वे की रिपोर्ट कल यानि 17 मई तक कोर्ट में जमा होगी।

Published : 
  • 16 May 2022, 11:44 AM IST