हिंदी
नई दिल्ली: मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम शुक्रवार को निर्विरोध रूप से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुन लिये गये हैं। वे मोहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे।
निंगोंबम हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद पर काबिल होने वाले पूर्वोत्तर के पहले सदस्य हैं। अहमद के जुलाई में निजी कारणों से इस्तीफा देने के बाद से वह कार्यवाहक अध्यक्ष बने थे।
बता दें कि राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के कारण खेल मंत्रालय ने मोहम्मद मुश्ताक अहमद को इस्तीफा देने को कहा था। अहमद को हॉकी इंडिया की कांग्रेस और चुनाव में निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
वहीं अहमद साल 2010 से 2014 तक हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष रहे। इसके बाद वे साल 2014 में महासचिव बने और साल 2018 में चार वर्ष के लिये अध्यक्ष चुने गये थे।
Published : 6 November 2020, 6:43 PM IST
No related posts found.