हिंदी
गुरुग्राम: रियान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को 7 साल के बच्चे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुड़गांव पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: गुरूग्राम: मासूम की हत्या के खिलाफ रियान स्कूल के बाहर प्रदर्शन
पुलिस का कहना कि आरोपी कंडक्टर ने अपना गुनाह कबूल लिया है। और आज उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी कंडक्टर बच्चे की हत्या से पहले उसके साथ यौन शोषण करने की कोशिश की थी लेकिन जब बच्चे ने इसका विरोध किया और वह डर के मारे चिल्लाने लगा तो आरोपी ने उसे मौत की नींद सुला दिया।
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे की हत्या, टॉयलेट में मिला शव

हत्या का आरोपी अशोक ने बातचीत के दौरान बताया कि मेरी बुद्धी भ्रष्ट हो गई थी। मैं अपनी हर सज़ा भुगतने के लिए तैयार हूं।
Published : 9 September 2017, 9:33 AM IST
No related posts found.