
गुरदासपुर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अलर्ट जवानों ने बुधवार की रात पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा में घुसने से पहले ही खदेड़ दिया।
बीएसएफ उपमहानिरीक्षक ( गुरदासपुर सेक्टर) प्रभाकर जोशी ने बताया कि रात करीब 23.15 बजे शाहपुर सीमा चौकी पर 73वीं बटालियन के जवानों ने ड्रोन को पाकिस्तान की ओर से आते देखा, जिसके बाद उन्होंने करीब 10 राउंड फायरिंग की। गोलीबारी के कारण ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में ओवैसी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- AIMIM तीसरी पार्टी के रूप में उभरेगी
उन्होंने कहा कि ड्रोन के कोई संदिग्ध वस्तु गिराये जाने की आशंका के मदद्देनजर इलाके में तलाश अभियान छेड़ा गया है। (वार्ता)
Published : 15 September 2022, 11:02 AM IST
Topics : Border Security Force BSF Gurdaspur Pakistani drone Punjab गुरदासपुर पंजाब पाकिस्तानी ड्रोन सीमा सुरक्षा बल