हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा के एम. एस. पार्क इलाके में दो हथियारबंद लोगों ने एक दुकान से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब नौ बजे हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त मोबाइल की दुकान में दो कर्मचारी मौजूद थे, तभी दो आरोपी पिस्तौल लहराते हुए अंदर घुसे और आधा दर्जन मोबाइल हैंडसेट और दराज में रखे दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।
Published : 16 October 2023, 11:40 AM IST
Topics : दिल्ली दुकान दो हथियारबंद बंदूकधारियों मोबाइल लूटी शाहदरा
No related posts found.