
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' का जादू अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि उनकी अगली फिल्म 'गली बॉय' का टीजर अब रिलीज कर दिया गया है। टीजर में रणवीर सिंह रैप करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट का खूबसूरत अंदाज भी देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: रणवीर-आलिया की फिल्म गली ब्वॉय का पोस्टर आया सामने, देखें PHOTOS
टीजर में रणवीर सिंह ने स्पिटफायर के लिरिक्स को अपनी आवाज दी है। इस टीजर के आखिर में ही ट्रेलर की डेट अनाउंस की गई है। फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी को सबके सामने आ जाएगा। टीजर में रणवीर का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: शकीला के नए पोस्टर में दिखा ऋचा चड्ढा का हॉट लुक, स्विमसूट में आई नजर
इस मूवी में रणवीर और आलिया के अलावा कल्कि कोचलिन भी एक अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट रोमांस करते हुए नजर आएंगे। यह मूवी इस इसी साल वेलेंटाइंस डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
Published : 4 January 2019, 3:27 PM IST
Topics : आलिया भट्ट गली बॉय टीजर बॉलीवुड रणवीर सिंह