हिंदी
सूरत: सूरत पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल और कुछ अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ मानहानिकारक पत्र प्रसारित करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आरोपियों के नाम और भारतीय दंड संहिता की किन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, इसकी जानकारी देने से इनकार करते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा विधायक संदीप देसाई के शिकायत दर्ज कराने के बाद सूरत अपराध शाखा ने प्राथमिकी दर्ज की और इस संबंध में गिरफ्तारियां कीं।
सूरत की चोर्यासी विधानसभा सीट से प्रतिनिधि देसाई ने कहा कि आरोपी ने पाटिल और उनके अलावा कुछ अन्य भाजपा नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की।
Published : 3 August 2023, 8:15 AM IST
Topics : अध्यक्ष आरोप गिरफ्तार पार्टी नेता भाजपा सी आर पाटिल सूरत सूरत पुलिस
No related posts found.