गुजरात एटीएस ने अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया, छह लोग गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने हथियारों की तस्करी और आपूर्ति में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (फ़ाइल)
गिरफ्तार (फ़ाइल)


अहमदाबाद: गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने हथियारों की तस्करी और आपूर्ति में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इनके कब्जे से 15 पिस्तौल तथा पांच देसी बंदूक बरामद की गई है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी करने के बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की एक टीम ने चार अप्रैल को एक बस अड्डे पर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से चार पिस्तौल और चार कारतूस मिले।

उन्होंने कहा कि गुजरात में राजकोट जिले के रहने वाले दोनों व्यक्तियों को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान चार और लोगों के गिरोह में शामिल होने का पता चला, जिसके बाद एटीएस ने बाकी आरोपियों को सुरेंद्रनगर और राजकोट जिलों से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा, 'गिरफ्तार किए गए छह लोगों के पास से 15 पिस्तौल, पांच देसी बंदूकें और 16 कारतूस मिले हैं।'

उन्होंने कहा कि आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, खतरनाक हथियारों से नुकसान पहुंचाने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन आदि के मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने कहा, 'हथियारों की अवैध आपूर्ति में अन्य लोगों की संलिप्तता की विस्तृत जांच की जा रही है।'










संबंधित समाचार