Gujarat: विधानसभा होगी पेपरलेस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने NeVA का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका मकसद सदन के कामकाज को कागज रहित बनाना है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 13 September 2023, 12:52 PM IST
google-preferred

गांधीनगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका मकसद सदन के कामकाज को कागज रहित बनाना है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता आएगी।

राष्ट्रपति ने बुधवार को शुरू हुए गुजरात के चार दिवसीय मानसून सत्र के दौरान विधायकों को भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा, “एनईवीए एक प्रगतिशील बदलाव है, जो गुजरात विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता लाएगा और सदन के सदस्यों को अन्य विधानसभाओं की सर्वोत्तम प्रथाओं तक पहुंच उपलब्ध कराने में भी मदद करेगा।”

मुर्मू ने कहा कि सौर गठबंधन के बाद, हाल ही में संपन्न जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की स्थापना पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Published : 
  • 13 September 2023, 12:52 PM IST

Related News

No related posts found.