हिंदी
सातजून: गुजरात के जामनगर शहर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गांधी का यहां उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 41 वर्ष के थे। उनके परिवार के सदस्यों और एक सहयोगी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
डॉ गांधी के आकस्मिक निधन से शहर सदमे और शोक में हैं। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
डॉ गांधी गुरु गोविंदसिंह सरकारी अस्पताल में सेवाएं देते थे।
अस्पताल के डॉ. एच के वासवदा ने कहा, ‘‘डॉ गांधी ने बड़ी संख्या में हृदय संबंधी सर्जरी की थीं।'
Published : 8 June 2023, 8:10 AM IST
No related posts found.