बाजार में पर्याप्त आपूर्ति के बीच ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 18 रुपये की गिरावट के साथ 6,358 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 16 January 2023, 6:25 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 18 रुपये की गिरावट के साथ 6,358 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जनवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 18 रुपये या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,358 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई। इसमें 3,125 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Published :  16 January 2023, 6:25 PM IST

Advertisement