हिंदी
नयी दिल्ली: हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 128 रुपये की गिरावट के साथ 10,303 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जनवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 128 रुपये यानी 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,303 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। इसमें 24,450 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।
Published : 5 January 2024, 6:47 PM IST
No related posts found.