Uttar Pradesh: होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस छापेमारी में युवती समेत 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में देह व्यापार से जुड़े मामले बढ़ने लगे हैं। होटल में सेक्स रैकेट की सूचना के बाद की गई छापेमारी में पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 July 2021, 3:10 PM IST
google-preferred

नोएडा: उत्तर प्रदेश में देह व्यापार से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एनसीआर में स्थित ग्रेटर नोएडा के एक होटल में छापेमारी के बाद पुलिस ने एक सैक्स रैकट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। इसके साथ ही होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है, सभी से पूछताछ जारी है। 

जानकारी के मुताबिक एक सूचना के आधार पर ग्रेटर नोएडा की कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र की पुलिस ने सेक्टर-36 में स्थित ग्रेनो कॉम्प्लेक्स में चल रहे एक ओयो होटल पर छापा मारा। यहां एक ओयो होटल की तीसरी मंजिल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने इस छापेमारी में युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया। युवती फरीदाबाद की रहने वाली है, जबकि पकड़े गये युवक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के सिकंदराबाद के बताये जाते हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस के  इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन 6900 रुपये नकदी, दो डीवीआर व रजिस्टर तथा ग्राहक फार्म तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान ये सभी आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस होटल में लंबे समय से सैक्स रैकेट चलने की गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई। पुलिस होटल मालिक ऋषि गोयल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Published : 
  • 11 July 2021, 3:10 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement