हिंदी
नई दिल्ली: खेलों का महाकुंभ यानि टोक्यो ओलंपिक का कल भव्य समापन हो चुका है। टोक्यो खेलों से टीम इंडिया के खिलाड़ियों का वतन वापसी का सिलसिला जारी है। टोक्यो ओलंपिक में इस बार एक स्वर्ण समेत सात पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने नया इतिहास रचा है। स्वेदश वापसी पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का आज शाम दिल्ली में भव्य स्वागत किया जायेगा।

खिलाड़ियों के स्वागत के लिये कई लोग ढ़ोल-नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के बाद भारतीय खिलाड़ी सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से सभी खिलाड़ी होटल अशोका पहुंच रहे हैं, जहां उनके शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

टोक्यो ओलंपकि विजेताओं के भव्य स्वागत समारोह की दिल्ली में जोरदार तैयारियां चल रही है। इस स्वागत समारोहा का आयोजन दिल्ली के अशोका होटल में आज शाम किया जाने वाला है। इसके लिये यहां रंगारंग कार्यक्रमों की तैयारियां जोरो पर तल रही है।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिये इस स्वागत समारोहा का आयोजन भारत सरकार के खेल मंत्रालय और स्पोर्ट्स अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है। जिसमें खिलाड़ियों के अलावा कई अन्य शख्सियतें भी हिस्सी लेंगी। भारत ने इस बार ओलंपकि के इतिहास में तीनों श्रेणियों में सबसे ज्यादा सात मेडल जीते हैं। इससे किसी एक ओलंपिक में भारत के नाम सबसे ज्यादा कुल 6 मेडल जीतने का रिकार्ड था।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से पदल जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम इस तरह है- नीरज चोपड़ा- गोल्ड (जैवलिन थ्रो), बजरंग पूनिया- कांस्य पदक (कुश्ती), रवि दहिया- रजत पदक (कुश्ती-57 किग्रा) मीराबाई चानू- रजत पदक (भारोत्तोलन-49 किग्रा), पीवी सिंधु- कांस्य पदक (बेडमिंटन), पुरुष हॉकी टीम- कांस्य पदक और लवलीना बोरगोहेन- कांस्य पदक (बॉक्सिंग) शामिल हैं।
Published : 9 August 2021, 4:22 PM IST
Topics : Team India Tokyo Olympics 2020 Welcome Ceremony खेल मंत्रालय टोक्यो ओलंपिक दिल्ली भारतीय खिलाड़ी स्वागत समारोह