फरेंदा में धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, परशुराम जन्मोत्सव में उमड़ी भारी भीड़

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर में तहसील चौराहे स्थित विष्णु मंदिर पर परशुराम जयंती मनाई गई। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 May 2024, 8:27 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महाराजगंज): नगर पंचायत आनंदनगर के तहसील चौराहे पर विष्णु मंदिर के प्रांगण में स्थित भगवान परशुराम के प्रतिमा पर ब्राह्मण समाज द्वारा पहुंचकर पूजा अर्चना किया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा आनंदनगर के प्रमुख मार्गों पर शोभा यात्रा निकालकर धूमधाम से परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया।                          

परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर पंचायत आनंदनगर के विष्णु मंदिर में स्थित भगवान परशुराम के प्रतिमा पर ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा पूजा अर्चना कर धूमधाम से परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया।

ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा विभिन्न झांकियां बनाकर समाज को सन्देश दिया गया।

पूरे उपनगर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई जिससे पूरा उपनगर भक्तिमय हो गया। ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा शाम को प्रसाद भी वितरित कराया गया।  

कलाकारों द्वारा भक्ति नृत्य एवं गीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया गया ।
इस दौरान ब्राह्मण समाज के गौरी शंकर मालवीय, मनोज मिश्रा, विशुनदेव त्रिपाठी, प्रभाकर उपाध्याय, ब्रम्हानंद पाण्डेय, सूरज राय, अमित तिवारी, नरेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार पांडेय, अमित चौबे, डॉ प्रमोद मिश्र, दिलीप तिवारी, शिवम पाण्डेय, रवींद्र शुक्ला, नरेंद्र त्रिपाठी, सत्यदेव तिवारी, अरुण उपाध्याय, पूर्व सभासद देवी शरण दुबे, राजेन्द्र तिवारी, सभासद मोनू पांडेय, पूर्व प्रधान देवेंद्र पांडेय, गोले तिवारी, चंद्रप्रकाश दुबे, राहुल पांडेय, विनायक दुबे, राघवेंद्र मिश्र, राहुल चौबे, नितेश मिश्र, विकास पांडेय, कृष्णा पाण्डेय, सिद्धार्थ पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे ।

Published : 
  • 10 May 2024, 8:27 PM IST

Advertisement
Advertisement