हिंदी
महराजगंजः 22 से 28 फरवरी तक बस स्टाॅप स्थित दुर्गा मंदिर पर गुरूवार को श्रीहरिकथामृत प्रभु भक्ति का शुभारंभ किया गया। इसी के तहत नगर के विभिन्न चौराहे पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
महिला-पुरूष भक्त
शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर से होते हुए मेन चौक, मुख्यालय होकर पुनः मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में बैंड बाजे की भक्तिमयी धुनों पर कतारबद्ध महिला-पुरूष भक्त थिरकते नजर आए।
यह होंगे कार्यक्रम
22 से 28 फरवरी तक शाम 6 से 9 बजे तक संत महात्माओं द्वारा रामचरितमानस, श्रीमदभागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। इसके अलावा धार्मिक ग्रंथों एवं संत महात्माओं की वाणी के आधार पर मानव अपने जीवन को कैसे सफल बनाएं, इस पर व्याख्यान किया जाएगा।

यह रहे शामिल
शोभा यात्रा में दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष सुशील कुमार टिबडेबाल, मंदिर के पूजारी अवधेश पांडेय, कृष्णमुरारी तिवारी, कैलाश गुप्ता, सत्यनरायण, महात्मा श्रीराम, स्वामी विश्वरूपानंद, कन्हैया सिंघानियां, अशोक वर्मा, राजेश्वर वर्मा, विष्णुदयाल शर्मा सहित महिला व पुरूष भक्त शामिल रहे।
Published : 22 February 2024, 6:24 PM IST
No related posts found.