दिल्ली में 19 फरवरी को शिवजयंती राष्ट्रोत्सव का भव्य आयोजन, जुटेंगे कई कलाकार

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, मराठा साम्राज्य की नींव रखने और मुगलों को धूल चटाने वाले देश के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर 19 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार राष्ट्रीय उत्सव मनाने की जोरदार तैयारी की जा रही है। पूरी खबर..

Updated : 15 February 2018, 7:38 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: अखिल भारतीय शिव राज्याभिषेक समिति द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन पर 19 फरवरी को शिवजयंती राष्ट्रोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महाराष्ट्र के सैकड़ों कलाकार शिवाजी महराज के जीवन से जुड़ी गाथाओं को विभिन्न कलाओं के जरिये प्रदर्शन करेंगे।

पहली बार दिल्ली में ऐतिहासिक आयोजन

दिल्ली में शिवाजी राजे भोसले की जयंती पर पहली बार यह कार्यक्रम किया जा रहा है। हर साल महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की जयंती को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लाल से मनाया जाता है और इस मौके पर भव्य कार्यक्रम होते हैं।

जगह-जगह लगा पोस्टर

 

सांसद संभाजी राजे छत्रपति की देखरेख में आयोजन

पहली बार दिल्ली में इसका आयोजन मराठा साम्राज्य की नींव रखने और मुगलों को धूल चटाने वाले देश के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज एवं राज्य सभा सांसद संभाजी राजे छत्रपति द्वारा किया जा रहा है।

पूरे देश के हैं छत्रपति शिवाजी महाराज

डाइनामाइट न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में सांसद संभाजी राजे छत्रपति ने कहा कि दिल्ली में इस आयोजन के जरिये हम यह संदेश देना चाहते हैं कि शिवाजी महाराज केवल महाराष्ट्र के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। इस मौके पर दिल्ली के महाराष्ट्र सदन से शोभायात्रा निकाली जायेगी, जिसमें महाराष्ट्र समेत तमाम राज्यों के कलाकार और गणमान्य लोग शामिल होंगे। यह शोभायात्रा इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फार आर्ट्स तक जायेगी, जहां 300 से अधिक कलाकार शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़ी कहानियों को नाटक, कला, नृत्य आदि के जरिये प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि शिवाजी महाराज की जयंती राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनायी जाये। 

जोर-शोर से हो रही हैं तैयारियां

राजधानी दिल्ली में इस आयोजन की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। जगह-जगह सड़कों पर होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। आम जनता में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
 

Published : 
  • 15 February 2018, 7:38 PM IST

Related News

No related posts found.