Site icon Hindi Dynamite News

मोदी सरकार ने प्रियंका गांधी से छीना बंगला, लखनऊ में बनायेंगी नया आशियाना

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भारत सरकार ने कहा है कि वे 31 जुलाई तक दिल्ली का सरकारी बंगला खाली तक दें। इसके लिए बाकायदा नोटिस जारी कर दी गयी है। अब अंदर की खबर ये है कि दिल्ली का बंगला काली करने के बाद प्रियंका अपना नया आशियाना लखनऊ में बनायेंगी। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
मोदी सरकार ने प्रियंका गांधी से छीना बंगला, लखनऊ में बनायेंगी नया आशियाना

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करने को कहा है। प्रियंका को इस बंगले को खाली करने के लिये एक माह का वक्त दिया गया है।

सरकारी नोटिस 

प्रियंका गांधी की SPG सुरक्षा हटने के चलते बंगला खाली करने को कहा गया है। इस बाबत उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें 31 जुलाई तक बंगला खाली करना होगा।   

माना जा रहा है कि अब बदले समीकरण में प्रियंका लखनऊ में अपना नया ठिकाना बना सकती हैं। वैसे भी लंबे वक्त से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि यदि पार्टी को राज्य में खड़ा करना है तो फिर प्रियंका को दिल्ली छोड़ लखनऊ रहना होगा। 

 

Exit mobile version