छह राज्‍यों के गवर्नर बदले, देखें उत्‍तर प्रदेश का किसे बनाया गया राज्‍यपाल

छह राज्‍यों के राज्‍यपालों को बदला गया है। वहीं उत्‍तर प्रदेश में राज्‍यपाल राम नाईक का कार्यकाल खत्‍म हो गया है। उनकी जगह पर गर्वनर के पद की जिम्‍मेदारी किसे दी गई है, जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्‍यूज़ की पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 July 2019, 1:46 PM IST

नई दिल्‍ली: आज छह राज्‍यों के गर्वनर बदले गए हैं। उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल राम नाईक का कार्यकाल समाप्‍त हो रहा है उनकी जगह पर मध्‍यप्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को राज्‍यपाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी की सबसे बड़ी ख़बर: स्वतंत्र देव सिंह होंगे यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष

इसके अलावा जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल और रमेश बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। 

बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। फागू चौहान को बिहार, आरएन रवि को नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर: पुलिस महकमे में एसपी ने किये कई फेरबदल

नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी जो वे अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करते हैं।

Published : 
  • 20 July 2019, 1:46 PM IST