Whatsapp Privacy Policy: सरकार ने दी व्हाट्सएप को चेतावनी, नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर कही ये बात

व्हाट्सएप ने 15 मई से अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी भारत समेत कई देशों में लागू कर दी है। इसको लेकर सूचना और प्रौधोगिकी मंत्रालय ने वॉट्सऐप को एक बार फिर चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 May 2021, 6:06 PM IST

नई दिल्लीः व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी समय से सरकार और व्हाट्सएप के बीच तानातानी चल रही है। इस विवाद के बीच व्हाट्सएप ने 15 मई से अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी भारत समेत कई देशों में लागू कर दी है। जिसके बाद भारतीय सरकार ने चेतावनी दी है।

सरकार ने कहा है कि अगर व्हाट्सएप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी वापस नहीं लेता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप को अपनी नई पॉलिसी को वापस लेने का आदेश दिया है। मंत्रालय की ओर से इस संबंध में 18 मई को एक पत्र भी भेजा गया है। 

पत्र में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी भारतीय यूजर्स की निजता, डाटा सुरक्षा के अधिकार को खत्म करने वाली है। पत्र में कहा गया है कि करोड़ों भारतीय यूजर्स कम्यूनिकेशन के लिए प्रमुख रूप से व्हाट्सएप पर निर्भर हैं। व्हाट्सएप की नई पॉलिसी को लागू करके कंपनी ने गैर-जिम्मेदार होने का प्रमाण दिया है।

बता दें कि सरकार और व्हाट्एप के बीच ये विवाद काफी समय से चल रहा है। भारत सरकार का कहना है कि नीति को टालने की बात कर और बदलाव के नाम पर FAQ डाल देने का मतलब ही है लोगों की सूचना की प्राइवेसी मे दखल डालना। यही स्टैंड मंत्रालय ने दिल्ली हाई कोर्ट में रखा है जहां मामले की सुनवाई चल रही है।

Published : 
  • 19 May 2021, 6:06 PM IST