गोरखपुर: अवैध संबंध के चलते पत्नी ने रची साजिश..देवर के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

गोरखपुर जनपद में एक विवाहिता ने पहले तो अपने ही देवर से अवैध संबंध बनाया। उसके बाद में दोनों एक दूसरे के साथ अपने संबंध को लेकर इतने अंधे हो गए कि महिला ने देवर के साथ मिलकर अपने ही पति को ही मौत के घाट उतार दिया। डाइनामाइट न्यूज एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 January 2019, 1:44 PM IST

गोरखपुर: खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सहसीं मे बीते दिनों अर्थात चार जनवरी को सुबह ऐसा मामला सामने आया। जो नाजुक सम्बन्ध को कलंकित करता है। सहसी निवासी चंद्रशेखर (40) की हत्या उसकी पत्नी फूलेसरा देवी ने ही चचेरे देवर हरिश्चंद्र के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें: एसएसपी गोरखपुर ने किये बड़े पैमाने पर सिपाहियों के तबादले.. 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की पीएम रिपोर्ट आने के बाद में सौतेले देवर और भाभी के बीच में रोड़ा बन रहे पति को रात में सोते समय ठिकाने लगा दिया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर के एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने 20 दरोगाओं के किये तबादले

बता दें कि थाना खजनी क्षेत्र में स्थित ग्राम सहसी में बीते 04 जनवरी को चन्द्रशेखर पुत्र स्व0 रामबृक्ष निवासी सहसी थाना खजनी जनपद गोरखपुर की आकस्मिक मृत्यु हो गयी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मृतक का पोस्ट मार्टम कराया। जिसके बाद में पूरे राज से पर्दा हटा।
 

Published : 
  • 11 January 2019, 1:44 PM IST