हिंदी
गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने अलग-अलग ब्रांडों की हरियाणा निर्मित 190 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत12 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वो हरियाणा की शराब बिहार उंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाया जा रहे थे। शुक्रवार को कालेसर जीरो प्वाइंट के पास संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने इन तस्करों को दबोचा है और इनके पास से शराब बरामद की है।
पुलिस ने जिन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है उनके नाम है अशोक शर्मा, सत्यवान, छोटन सिंह और इंदर।
Published : 26 January 2019, 12:43 PM IST
No related posts found.