बड़ी ख़बर: जानिये अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी की तबियत को लेकर डॉक्टरों की राय, अब क्या होगा त्रिपाठी दंपत्ति का अगला कदम? पढ़ें पूरा अपडेट

यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि को कल दो दशक बाद जेल से रिहा कर दिया गया है लेकिन सेहत संबंधी वजहों से वे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से घर नहीं आ सके। डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट अब कैसी है त्रिपाठी दंपत्ति की तबीयत

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 August 2023, 4:35 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि को मधुमिता हत्याकांड में 20 साल बाद रिहा कर दिया गया है लेकिन रिहाई के बावजूद भी त्रिपाठी दंपत्ति अब तक अपने घर-परिवार के बीच नहीं आ सके। तबीयत खराब होने के कारण वे अब भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती है। त्रिपाठी दंपत्ति की सेहत और उनके घर आने को लेकर उनके बेटे और पूर्व विधायक ने विस्तार से जानकारी दी है। 

अमनमणि त्रिपाठी ने कहा कि अभी भी उनके माता-पिता की तबीयत ठीक नहीं है। आज ही डॉक्टरों ने उनकी सेहत के बारे में बताया। डॉक्टरों ने कहा कि वे अभी ये नहीं बता सकते कि उनको कब डिस्चार्ज किया जा सकता है। डॉक्टर जब कभी भी उनको डिस्चार्ज करेंगे हम उसके बाद अच्छे से अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे, जहां अब तक नहीं दिखा सके वहां दिखाएंगे। लेकिन पहले हम चाहते हैं कि वे स्वस्थ हों और घर आएं।

अमनमणि त्रिपाठी ने कहा कि उनकी माता को साइक्रेटिक समस्या है जबकि पिता को न्यूरो और स्पाइनल संबंधी समस्याएं हैं। पिता को चलने में और खड़े होने में असुविधा होती है। 

उन्होंने कहा कि जब बे डिस्चार्ज होंगे सबसे पहले घर पर ही आएंगे क्योंकि वे कहीं भी आने-जने की स्थिति में नहीं हैं। 

पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने कहा कि हम, हमारा परिवार और जनता 20 साल से तरस रहे थे कि पूर्व मंत्री कब बाहर निकलेंगे। यह सब ऊपर वाले का आशीर्वाद है। उनकी रिहाई से हम और हमारा पूरा परिवार सभी लोग बहुत खुश हैं। इस खुशी को बयां नहीं किया जा सकता है। 

No related posts found.