हिंदी
गोरखपुर के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में सोमवार को भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं है।
गोरखपुर: सोमवार को गोरखपुर के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। लपटें इतनी तेज थी कि दुकान के बगल में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक को भी इसने अपने आगोश में ले लिया।

मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद आस-पास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

वहीं आग लगने के कारण यहां अफरातफरी मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी तक आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ अभी तक इसका आंकलन नहीं हो सका है।
Published : 26 February 2018, 1:38 PM IST
Topics : अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट आग इंडियन ओवरसीज बैंक गोरखपुर दमकल
No related posts found.