
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान का भ्रमण किया। चुनावी गहमागहमी के बाद यह उनका निजी भ्रमण था। इस दौरान उन्होंने जानवरों से जुड़ी जानकारियां भी हासिल की।
इसके साथ उन्होंने गर्मी से बचाव के उपाय के बारे में पशु चिकित्सक से जानकारी भी प्राप्त की।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इटावा सफारी पार्क से लाए गए दो बबर शेरो (नर भरत और मादा शेरनी गौरी) के बाड़े में भी गये और उनसे संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नर गैंडे हर और मादा गैंडे गौरी को केले खिलाए ।
Published : 2 June 2024, 6:28 PM IST
Topics : CMYogi Gorakhpur Zoological Park उत्तर प्रदेश गोरखपुर निरीक्षण प्राणी उद्यान भीषण गर्मी योगी आदित्यनाथ