हिंदी
गोरखपुर: जिले के पूर्व एमएलसी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वाईडी सिंह का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। डॉ. सिंह के निधन से पूर्वी उत्तर प्रदेश में उनके समर्थकों, शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर है। भाजपा से जुड़े होने के अलावा वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में से एक थे।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह उन्हें हार्टअटैक हुआ। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। डॉ. वाईडी सिंह लंबे समय तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष रहे।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में पहले गर्मी और अब आंधी-तूफान का कहर, 13 लोगों की मौत
उन्होंने सरकारी पद पर रहते हुए और सेवानिवृत होने के बाद भी अपने काम से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उनके निधन से पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ बस्ती के लोग शोकाकुल हैं। उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधान परिषद सदस्य व सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वाईडी सिंह के आकस्मिक निधन पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Published : 15 June 2019, 11:00 AM IST
Topics : गोरखपुर डॉ वाईडी सिंह निधन पूर्व एमएलसी प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ मनोरमा नदी मौत योगी आदित्यनाथ
No related posts found.