हिंदी
नई दिल्ली: 13 मार्च को होली का त्योहार देश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। अलग-अलग देशों में रह रहे भारतीय भी रंगों के त्योहार का जश्न मना रहे हैं।इस मौके पर सर्ज इंजन गूगल भी पीछे नहीं है। उसने हर साल की तरह इस बार भी होली पर स्पेशल डूडल तैयार किया है।गूगल का पेज खोलते ही होली के रंग में रंगा डूडल नजर आता है। इसमें बच्चों की टोलियों को देखा जा सकता है जो हाथों में अलग-अलग रंग लिए हैं और गूगल को उस रंग में सराबोर कर रहे हैं।
यह भी देखे: देश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनायी जा रही है होली
वहीं, गूगल की तरफ से डूडल का एक विडियो भी जारी किया गया है। जिसमें होली की शुभकामनाएं दी गई हैं। विडियो संदेश में लिखा गया है, 'हम होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हिंदुओं का त्योहार होली भारत और नेपाल में मनाया जाता है। यह प्यार और रंगों का त्योहार है।
Published : 13 March 2017, 5:58 PM IST
Topics : गूगल डूडल त्योहार देश विदेश नाचते झूमते बच्चों की टोली हर्ष होली
No related posts found.
No related posts found.